(India)
यह डबल इंजन की सरकार न तो सुशासन दे सकती है और न ही सुरक्षा, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा | साथ ही साथ केजरीवाल ने कहा कि आज सुबह हमें चौंकाने वाली खबर मिली कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को अज्ञात लोगों ने चाकू मार दिया। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के शरीर पर 6 बार वार किए गए | बहुत ही दुखद की घटना है | अभी उनका इलाज चल रहा है। मैं प्रार्थना करता हूं कि वे जल्द स्वस्थ हो जाएं, लेकिन चिंता की बात यह है कि इतना बड़ा अभिनेता जो इतनी सुरक्षित जगह पर रहता है, उसके घर में इस तरह से हमला हो जाता है, यह चिंता का विषय है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।