डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली |
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पद संभालते ही कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की सदस्यता से अमेरिका को बाहर करने का आदेश भी शामिल है। शपथ लेने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ओवल ऑफिस पहुंचे। यहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडेन सरकार के बड़ी संख्या में 78 फैसलों को रद्द कर दिया है।
आइये जानते हैं क्या है WHO:
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के भीतर अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य को निर्देशित करने और समन्वय करने के लिए जिम्मेदार प्राधिकरण है। WHO की स्थापना 1948 में हुई थी। WHO का मिशन स्वास्थ्य को बढ़ावा देना, दुनिया को सुरक्षित रखना और कमज़ोर लोगों की सेवा करना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।