मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे
(India) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। हैरिंग्टनगंज के पलिया चौराहे पर सुबह दस बजे से जनसभा का आयोजन किया गया है। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। जनसभा का संयोजक पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा को बनाया गया है। एक दिन पहले ही यह तय किया गया था कि भाजपा के 40 विधायक डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।