(India)
मौसम विभाग ने शुक्रवार को 14 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बीते दिन कोहरे की वजह से कोलकाता इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 72 फ्लाइट्स का ऑपरेशन प्रभावित रहा। कोहरे के कारण 39 फ्लाइट्स के टेकऑफ और 21 की लैंडिंग में देरी हुई, जबकि 12 फ्लाइट्स का रूट चेंज करना पड़ा। एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह 5 बजे से 10 बजे के बीच फ्लाइट्स संचालन प्रभावित रहीं। इसके अलावा गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 18 फ्लाइट्स लेट रहीं। वहीं, कश्मीर में गुलमर्ग को छोड़कर पूरी घाटी के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर के न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में माइनल 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।