देश के 13 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट...पंजाब-हरियाणा समेत सात राज्यों में बारिश
(India) मौसम विभाग ने मंगलवार को 13 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और केरल में बारिश की संभावना है। इन राज्यों में अगले 2 दिन तक न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके बाद अगले 3 दिनों तक तापमान में गिरावट होगी। बीते दिन राजस्थान के गंगानगर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 4 डिग्री रहा। जबकि तेलंगाना के आदिलाबाद का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 37.3 डिग्री रहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।