प्रमोद तिवारी : कांग्रेस अमेरिका से भारतीयों के निष्कासन का मुद्दा संसद में उठाएगी
(India) कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी संसद में अमेरिका से भारतीयों को निकाले जाने का मुद्दा उठाएगी। उन्होंने कहा, "भारत और विदेश मंत्रालय के लिए इससे शर्मनाक दिन नहीं हो सकता। मोदी जी, आप नारा लगाते थे- अगली सरकार, ट्रंप सरकार। ट्रंप सरकार आ गई? भारतीयों की क्या दुर्दशा है?" बुधवार को अमेरिकी वायुसेना का विमान 104 भारतीयों को लेकर अमृतसर पहुंचा। इन्हें अलग-अलग राज्यों से लाया गया था। ट्रंप सरकार ने पिछले महीने शपथ ग्रहण समारोह में दिए गए बयान के मुताबिक भारतीयों के पहले जत्थे को निकाला है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे लोगों को निकालने को कहा था। सूत्रों के मुताबिक अमृतसर आए 104 एनआरआई में हरियाणा और गुजरात से 33-33, पंजाब से 30, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से तीन-तीन और चंडीगढ़ से दो लोग शामिल थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।