पंजाब में मचा सियासी बवाल, केजरीवाल पंजाब के नेताओं के साथ करेंगे आज बैठक
(India) पंजाब के सीएम भगवंत मान आप विधायकों की बैठक के लिए कपूरथला हाउस पहुंचे। दिल्ली में आप की हार से पंजाब में मचे सियासी बवाल के बीच विधायकों और मंत्रियों का दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया है। केजरीवाल कुछ ही देर में पंजाब के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में शामिल होने के लिए सीएम भगवंत मान दिल्ली पहुंचे। साथ ही साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, उनके कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और आप की राज्य इकाई के पदाधिकारियों समेत 200 से अधिक नेता चुनाव प्रचार के लिए हफ्तों से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।