आज राजस्थान विधानसभा पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन होगा
(India) आज विधानसभा पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन होगा | सुबह 11 बजे विधानसभा घेराव करेंगे | प्रदेशभर से कांग्रेसी कार्यकर्ता जयपुर आएंगे | ऐसे में पीसीसी में जुटे पदाधिकारी, रणनीति बना रहे हैं | आज सुबह 9.30 बजे विधानसभा की की ना पक्ष लॉबी में कांग्रेस विधायक दल की बैठक ली | बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस विधायक दल के नेता टीकाराम जूली कारी ने की | जिसमें सदन में चल रहे गतिरोध को लेकर आगे की रणनीति पर मंथन हुआ | विधानसभा घेराव के लिए सभी जिलों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहकार भवन के पास इकट्ठा होकर विधानसभा कूच करेंगे | यूथ कांग्रेस भी प्रदर्शन को सफल बनाने में जुटी हुई है | बता दें कि मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा पूर्व पीएम इंदिरा गांधी पर टिप्पणी करने का विरोध किया गया था. कांग्रेस के 6 विधायकों को सदन से निलंबित करने का भी विरोध है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।