(India)
राजस्थान विधानसभा में जारी गतिरोध खत्म नहीं हुआ है। सदन से कांग्रेस विधायकों के बायकॉट के बाद परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब निलंबित विधायक हाकम अली, जाकिर हुसैन गैसावत और संजय जाटव सदन में प्रवेश की जिद पर अड़ गए। सुरक्षाकर्मियों ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें रोका, जिससे दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई...इससे पहले सत्ता और विपक्ष ने सदन के बाहर अपनी-अपनी बात रखी...राजस्थान विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी पर विरोध शुरू हुआ था। इसके बाद 6 कांग्रेसी विधायकों के निलंबन के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे...इस मामले को लेकर सोमवार को कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क से सदन तक विरोध जताया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।