उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना
(India) उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह के मुताबिक 26 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके बाद 27 और 28 फरवरी से अधिकाँश जनपदों में बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। इसके अलावा तीन हजार मीटर से अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्र उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और रूद्रप्रयाग में भारी बर्फबारी की संभावना है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।