(India)
दिल्ली विधानसभा के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति पर सीएजी रिपोर्ट पेश की गई। रिपोर्ट में खुलासा किया गया कि नई शराब नीति से दिल्ली सरकार को करीब दो हजार करोड़ का घाटा हुआ है। इसके अलावा नीति में लाइसेंस प्रक्रिया में गड़बड़ी और कई कमजोरियां पाई गईं। दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को शराब नीति से संबंधित सीएजी रिपोर्ट पेश की गई है। इसे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेश किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।