(India)
राजस्थान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा आज जयपुर में अहम बैठक लेंगे । जयपुर में आयोजित कांग्रेस की इस बैठक में सांसद ,विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे । इस बैठक में सदन में नए मुख्यालय के निर्माण ,संगठन ,नियुक्तियों के साथ ही सदन में गतिरोध और विधानसभा के घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस नेताओं से चर्चा करेंगे । विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है । इस बैठक में कांग्रेस पार्टी सदन में चल रहे हंगामे के बाद अपनी अगली रणनीति पर भी चर्चा करेगी ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।