डोनाल्ड ट्रम्प और जेलेंस्की के बीच हुई तीखी बहस
(India) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बीच शुक्रवार को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में हुई मुलाकात गरमागरम बहस में बदल गई। सूत्रों के मुताबिक़ बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि जेलेंस्की शांति नहीं चाहते हैं और अगर वह नहीं माने तो अमेरिका इस युद्ध से बाहर हो जाएगा। डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि यूक्रेन रूस के साथ युद्ध नहीं जीत सकता। तीखी बहस के बाद भी विवादास्पद मुद्दे के कारण खनिज सौदे को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका और ज़ेलेंस्की ने अमेरिका में अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए। इससे अमेरिका-यूक्रेन संबंधों में तनाव पैदा हो गया है। ज़ेलेंस्की ने रूस के साथ ट्रंप के बढ़ते जुड़ाव पर सवाल उठाए और पुतिन के वादों पर भरोसा न करने की चेतावनी दी, जिससे मामला पूरी तरह से विवाद में बदल गया...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।