तेजस्वी यादव : बिहार को 'टायर्ड' और 'रिटायर्ड' मुख्यमंत्री नहीं चाहिए
(India) बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को नीतीश कुमार पर हमला करते हुए उन्हें 'टायर्ड' और 'रिटायर्ड' मुख्यमंत्री कहा। उन्होंने उप-मुख्यमंत्रियों सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक 'बड़बोले' और दूसरा 'गंदी मुंह वाले' हैं। पटना में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "तो जहां युवा सबसे ज्यादा तादात में रहते हैं, वहां रिटायर्ड और टायर्ड मुख्यमंत्री नहीं चाहिए। वोलो 75 साल का मुख्यमंत्री चाहिए क्या? अब हम तो कुछ कहना नहीं चाहते लेकिन हमारे मुख्यमंत्रीजी अभिवावक हैं, सम्मान करते हैं। लेकिन ये पूरा जो सरकार है बीमार हो चुका है और ये सरकार अगर थोड़े दिन और रह लेगी तो पूरा बिहार को बीमार कर देगी।"

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।