(India)
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने गुरुवार को कहा कि भाषाई समानता की मांग करना अंधराष्ट्रवाद नहीं है। एम. के. ने सोशल मीडिया मंच एक्स पोस्ट में कहा, "जब आप विशेषाधिकार के आदी हो जाते हैं तो समानता उत्पीड़न की तरह लगती है। मुझे ये प्रसिद्ध उद्धरण याद आता है जब कुछ कट्टरपंथी हमें तमिलनाडु में तमिलों के उचित जगह की मांग करने के 'अपराध' के लिए अंधराष्ट्रवादी और राष्ट्रविरोधी करार देते हैं।" उन्होंने कहा, "गोडसे की विचारधारा का महिमामंडन करने वाले लोग डीएमके और उसकी सरकार की देशभक्ति पर सवाल उठाने का दुस्साहस करते हैं, जिसने चीनी आक्रमण, बांग्लादेश मुक्ति संग्राम और कारगिल युद्ध के दौरान सबसे अधिक धनराशि का योगदान दिया।" मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन: किसी भी चीज को थोपने से दुश्मनी पैदा होती है, दुश्मनी एकता को खतरे में डालती है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।