(India)
एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में चैंबर भवन सभागार में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल हुए। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव एक अच्छी पहल है। संवैधानिक संस्थाओं को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाया जा रहा है। एक राष्ट्र एक चुनाव से विकास को गति मिलेगी। अलग-अलग चुनाव होने से बार-बार आचार संहिता लगती है। जिससे विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं।, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री पिछले तीन दिनों से महिला समूहों से फीडबैक ले रहे हैं। महिला दिवस पर होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में महिलाओं से जुड़ी बड़ी घोषणाओं पर मुहर लग सकती है। हालांकि, मंत्रिमंडल की बैठक का एजेंडा तैयार किया जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।