म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप, घर और मंदिर टूटे, बैंकॉक में भी इमारतें गिरीं, चीन तक महसूस हुए झटके
(India) म्यांमार में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में था और इसका केंद्र मांडले शहर के पास स्थित था।
भूकंप के झटकों का असर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक तक महसूस हुआ। यहां एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर ढह गया। वहीं, सैकड़ों लोग घबराकर इमारतों से बाहर निकल आए। इस भूकंप से म्यांमार में हुए नुकसान को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।