(India)
गर्मी का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी राजस्थान में देखने को मिल रहा है, जहां बाड़मेर सबसे गर्म इलाका है | पिछले 24 घंटे में यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया | मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है. साथ ही दोनों राज्यों में कुछ दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है | अभी और भी ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है और लोगों को इस दौरान ज्यादा सतर्क रहने को कहा गया है | राजस्थान में खासकर जोधपुर, बीकानेर, राजसमंद और चूरू जैसे इलाकों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. इन इलाकों में तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और कुछ इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है | बताया ये भी जा रहा है कि राजस्थान और गुजरात में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है | दोनों ही राज्यों में अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही तापमान ने नए रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।