पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की तबीयत नाजुक, अस्पताल में एडमिट
(International) पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की तबीयत अचानक खराब हो गई है, जिसके बाद उन्हें कराची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 69 साल के राष्ट्रपति को बुखार और संक्रमण की समस्या हुई, जिसके चलते उन्हें नवाबशाह से कराची लाया गया, जो कि लगभग 300 किलोमीटर दूर है। अस्पताल में उनकी मेडिकल जांच की गई और डॉक्टर उनकी हालत पर ध्यान से नजर रख रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति जरदारी सोमवार को ईद की नमाज अदा करने नवाबशाह गए थे और इससे पहले रविवार को उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक भी की थी। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रपति के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।