इस साल गर्मी अधिक होने की संभावना जताई जा रही है। अप्रैल से जून के बीच हिमाचल में औसत तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। विशेष रूप से निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लू के दिन 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल गर्मी के दौरान लोगों को लू के थपेड़े ज्यादा झेलने पड़ सकते हैं।
इस बीच, शिमला, सुंदरनगर, भुंतर, धर्मशाला, ऊना और अन्य क्षेत्रों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो रही है। शिमला में न्यूनतम तापमान 11.8°C, धर्मशाला में 11.5°C और ऊना में 7.9°C दर्ज किया गया है, जबकि कुछ ऊंचे पहाड़ी इलाकों में तापमान बहुत कम है, जैसे केलांग में 0.5°C|
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।