गर्मी में टायर का प्रेशर भी जल्दी बढ़ सकता है, इसलिए यह सुनिश्चित करें कि टायर का प्रेशर हमेशा सही रहे, जैसा कि कार निर्माता ने बताया हो। साथ ही, अगर आप चाहते हैं कि टायर ज्यादा समय तक चलें, तो नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह हवा की तुलना में टायर को ज्यादा ठंडा रखता है और उसकी लाइफ बढ़ाता है।
गर्मियों में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने से टायर जल्दी गर्म होते हैं और उनका फटने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा स्पीड लिमिट का पालन करें और कार में ज्यादा वजन न रखें। गड्ढों या खराब सड़कों पर गाड़ी चलाते समय ध्यान रखें, क्योंकि इससे टायर को नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही, अपने स्टेपनी (स्पेयर टायर) की भी जांच करते रहें, ताकि किसी आपात स्थिति में वह सही से काम करे।
सही देखभाल से न सिर्फ टायर की उम्र बढ़ेगी, बल्कि आपकी यात्रा भी सुरक्षित और आरामदायक रहेगी।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।