(India)
शी जिनपिंग ने डोनाल्ड ट्रंप के हालिया फैसलों का कड़ा विरोध किया है। ट्रंप ने चीन से आयातित कई उत्पादों पर टैरिफ 104% तक बढ़ा दिया था, जिसके जवाब में चीन ने अमेरिकी सामानों पर टैरिफ 84% तक बढ़ा दिया है | यह व्यापार युद्ध 2018 से चल रहा है, जब दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों में तनाव बढ़ गया था। ट्रंप के इस कदम से अमेरिकी उपभोक्ताओं पर महंगाई का बोझ बढ़ सकता है, कंपनियां मुश्किल में पड़ सकती हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ सकती है। साथ ही साथ इससे न केवल दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं, बल्कि वैश्विक बाजारों में भी अनिश्चितता का माहौल है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस व्यापार युद्ध का अंत दोनों देशों और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।