(India)
2008 मुंबई आतंकी हमलों के दोषी तहव्वुर राणा को अब भारत लाया जाएगा और उसे NIA (National Investigation Agency) मुख्यालय में पेश किया जाएगा। तहव्वुर राणा, जो कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहा था, को भारत में आतंकवाद से जुड़े मामलों में आरोपी के रूप में कई गंभीर आरोपों का सामना करना है। साथ ही साथ तहव्वुर राणा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, यह बयान हाल ही में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया था। उन्होंने यह भी साफ किया कि भारत सरकार इस मामले में कोई नरमी नहीं दिखाएगी और राणा के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि राणा को दिल्ली की तिहाड़ जेल में हाई सिक्योरिटी वार्ड में रखा जाएगा। इसके लिए जेल प्रशासन ने जरूरी इंतजाम कर लिए हैं। हालांकि, उसे कब और किस वार्ड में रखा जाएगा, इस पर अंतिम फैसला कोर्ट के आदेश के बाद ही लिया जाएगा। तहव्वुर को लेकर जांच एजेंसी एनआईए और खुफिया एजेंसी रॉ की संयुक्त टीम बुधवार को अमेरिका से रवाना हुई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।