(India)
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद गर्मी और लू का कहर फिर जारी है | बुधवार को प्रदेश के जैसलमेर में दिन में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया | जबकि फलौदी, बीकानेर और श्रीगंगानगर में भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा | राजधानी जयपुर में भी गर्मी और लू के चलते तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया | मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है | आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने से अब तापमान में बढ़ोतरी हो रही है | मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के चार जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है.. मौसम विभाग के अनुसार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के 10 जिलों में दोपहर बाद मौसम में बदलाव के साथ ही आंधी, बादल छाने और बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं जिले |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।