कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र हुआ निधन
(India) कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र हुआ निधन
। वेटिकन के अनुसार, वेटिकन सिटी में स्थित उनके निवास, डोमस सैंटे मार्थे, में सुबह 7:35 बजे (CEST) उनका निधन हुआ। पोप फ्रांसिस इतिहास में पहले लैटिन अमेरिकी पोप थे। कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के निधन पर दुनिया भर के नेताओं और धार्मिक समुदायों ने शोक व्यक्त किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उनकी विनम्रता और कमज़ोरों के प्रति समर्थन की प्रशंसा की, जबकि इज़राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने यहूदी समुदाय के साथ उनके शांति प्रयासों और संबंधों की प्रशंसा की। साथ ही साथ प्रधानमंत्री मोदी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक व्यक्त किया |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।