कांग्रेस कार्यसमिति ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी
(India) कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारण इकाई कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की गुरुवार को बैठक हुई जिसमें पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। कांग्रेस के पुराने मुख्यालय "24 अकबर रोड" पर आयोजित इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कार्यसमिति के कई अन्य सदस्य मौजूद थे। इस हमले के बाद राहुल गांधी अपना अमेरिका दौरा रद्द करके स्वदेश लौट आए और इस बैठक में शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। 22 अप्रैल, मंगलवार की दोपहर को कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी की जिसमें 26 लोग मारे गए। मारे गए लोगों में अधिकतर पर्यटक थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।