पहलगाम आतंकी हमले पर CM उमर अब्दुल्ला का भावुक संबोधन
(India) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर संवेदनशील और भावनात्मक प्रतिक्रिया दी। CM उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मृतकों के परिजनों से क्या कहूं, माफी मांगने के लिए शब्द नहीं हैं | साथ ही साथ CM उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम के "आतंकवादी हमला" करार दिया और निहत्थे और निर्दोष लोगों पर हुए पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। CM उमर अब्दुल्ला यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया, क्योंकि CM उमर अब्दुल्ला ने आतंकवादियों की जगह 'आतंकवादी' शब्द का इस्तेमाल किया, जिस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। मुख्यमंत्री ने हाल ही में बाढ़ से प्रभावित रामबन क्षेत्र का भी दौरा किया। उन्होंने वहां बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए किए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा की और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार उनकी मदद के लिए तैयार है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।