चीन ने कहा- पहलगाम हमले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए
(India) चीन ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले की निष्पक्ष और गहन जांच की जरूरत पर बल दिया है। पहलगाम हमले में कई नागरिकों की जान चली गई और चीन ने पाकिस्तान से पहलगाम घटना की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। भारत और पाकिस्तान पड़ोसी हैं, दोनों देशों को बातचीत के जरिए अपने मतभेद सुलझाने चाहिए। हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने छत्रपति संभाजीनगर में पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतंकवादी हिंदू और मुसलमानों के बीच टकराव पैदा करना चाहते हैं। उनका एक ही एजेंडा था हमारे गैर-मुस्लिम भाइयों और बहनों को मारना, वे (आतंकवादी) चाहते थे कि कोई भी गैर-मुस्लिम कश्मीर में न आ पाए। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी। चीन की इस प्रतिक्रिया से पाकिस्तान से यह अपेक्षा की जाती है कि वह यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में ऐसे हमले न हों और दोनों देशों ( भारत-पाकिस्तान )के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।