पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस पत्र को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा करते हुए लिखा, "कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार रात प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमले से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए सामूहिक इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करने के लिए संसद के दोनों सदनों का एक विशेष सत्र जल्द से जल्द बुलाया जाए।" खड़गे ने पत्र में कहा, ‘‘इस समय एकता और एकजुटता जरूरी है और ऐसे में विपक्ष का मानना है कि संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र यथाशीघ्र बुलाया जाना चाहिए। यह 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए क्रूर आतंकवादी हमले से निपटने के हमारे सामूहिक संकल्प और इच्छाशक्ति की मजबूत अभिव्यक्ति होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि सत्र बुलाया जाएगा।’’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।