चुनाव में एक बड़ा राजनीतिक झटका न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) के नेता जगमीत सिंह को लगा है। वह न सिर्फ अपनी संसदीय सीट हार गए, बल्कि हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफा भी दे दिया।
जगमीत सिंह पर पहले से ही खालिस्तान समर्थक गतिविधियों से जुड़ाव के आरोप लगते रहे हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता पर असर पड़ा माना जा रहा है। उनकी हार को ट्रूडो के गठबंधन सहयोगियों के कमजोर होने के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इस चुनाव के नतीजे कनाडा की राजनीतिक दिशा को प्रभावित कर सकते हैं, खासकर अल्पसंख्यक और प्रवासी समुदायों के नजरिए से।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।