(India)
मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी ने कनाडा में हुए संघीय चुनावों में महत्वपूर्ण जीत हासिल की है, जिससे उनका चौथी बार प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है। बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ कनाडा के पूर्व गवर्नर कार्नी ने 85.9% वोटों के साथ पार्टी नेतृत्व जीता और अब प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं। मार्क कार्नी ने अपने चुनाव अभियान के दौरान भारत के साथ व्यापार और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने की बात कही। मार्क कार्नी ने कहा कि कनाडा को "समान विचारधारा वाले देशों" के साथ अपने व्यापार संबंधों में विविधता लानी चाहिए, और भारत के साथ संबंधों को फिर से स्थापित करने के अवसर हैं। भारत-कनाडा संबंधों में सुधार की उम्मीदें
कार्नी के कनाडा के प्रधानमंत्री बनने से भारत-कनाडा संबंधों में सुधार की संभावना बढ़ सकती है। खास तौर पर व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिल सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।