पहलगाम हमला : पाक रक्षा मंत्री की धमकी,अगर भारत ने पानी रोका तो हम हमला करेंगे
(India) भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान का पानी रोका तो हम हमला करेंगे | साथ ही साथ उन्होंने कहा की अगर भारत सिंधु समझौते का उल्लंघन करता है और सिंधु नदी पर बांध जैसा कुछ बनाता है, तो पाकिस्तान भारत पर बड़ा हमला कर देगा। पाकिस्तान ने इन कार्रवाइयों का विरोध किया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भारत के खिलाफ दबाव बनाने की अपील की है। विदेश मंत्री इशाक डार ने चीन, सऊदी अरब और ब्रिटेन के विदेश मंत्रियों से संपर्क कर भारत की एकतरफा कार्रवाई की निंदा की है।
पहागाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया और वाघा-अटारी सीमा को बंद कर दिया। इसके अलावा, पाकिस्तानी राजनयिकों को निष्कासित कर दिया गया और पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।