डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा एक्शन - विदेशों में बनी फिल्मों पर 100% टैरिफ शुल्क लगाया
(India) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 5 मई 2025 को एक विवादित फैसला लिया है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस कदम को अमेरिकी फिल्म उद्योग की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा कदम बताया है। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि दूसरे देशों द्वारा फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए दिए जा रहे प्रोत्साहन हॉलीवुड के लिए खतरा बन गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने इसे "प्रचार" और "राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा" करार दिया है।

विदेशों में बनी फिल्मों पर 100% टैरिफ कि घोषणा के बाद वैश्विक फिल्म उद्योग में हड़कंप मच गया है। ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के फिल्म निर्माताओं ने इस कदम को "मौत" बताया है क्योंकि यह उनके लिए आर्थिक रूप से नुकसानदेह हो सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।