पाकिस्तान से तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भारत पहुंचे, एस जयशंकर करेंगे बातचीत
(India) ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची गुरुवार सुबह भारत पहुंचे। अपनी यात्रा के दौरान अराघची 8 मई को हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। ईरान के विदेश मंत्री अराघची भारत के साथ 20वीं संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करने के लिए भारत की यात्रा पर हैं।

अगस्त 2024 में पदभार ग्रहण करने के बाद ईरानी विदेश मंत्री की यह पहली भारत यात्रा है। दोनों विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत में भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "भारत-ईरान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित संयुक्त आयोग की बैठक में दोनों देशों के बीच आपसी हितों के मुद्दों और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों की समीक्षा की जाएगी।"

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।