ऑपरेशन सिंदूर के बाद : पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से मांगा कर्जा
(India) पाकिस्तान ने भारत के साथ बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच अपने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से अतिरिक्त कर्ज की अपील की है। पाकिस्तान ने चीन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे मित्र देशों से 27 अरब डॉलर से अधिक के कर्ज का पुनर्निर्धारण मांगा है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से 7 अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज मिलना है, जिसे 37 महीनों में वितरित किया जाएगा। इसके लिए पाकिस्तान ने इन देशों से अपने वार्षिक कर्ज भुगतान की अवधि को तीन से बढ़ाकर पांच साल करने की अपील की है, ताकि उसे आईएमएफ से वित्तीय मदद मिल सके।
पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के विभाग ने भारत के साथ तनाव और युद्ध के बीच भारी नुकसान का हवाला देते हुए अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से तत्काल कर्ज की मांग की है। इन पोस्ट्स में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने विश्व बैंक और आईएमएफ से "आर्थिक मदद" की गुहार लगाई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।