डोनाल्ड ट्रम्प ने 84 करोड़ रुपये के इनामी आतंकी अल-शरा से मुलाकात की
(India) अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अल-शरा से मुलाकात की। डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया पर लगाए गए सभी अमेरिकी प्रतिबंधों को खत्म करने का आदेश दिया | साथ ही साथ सूत्रों के मुताबिक बताया जा कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन भी वीडियो लिंक के ज़रिए शामिल हुए। यह बैठक सीरिया में असद शासन के पतन के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में एक महत्वपूर्ण मोड़ है।

अहमद अल-शरा, जिसका पूर्व नाम अबू मोहम्मद अल-गोलानी था, पहले अल-कायदा से जुड़ा था और बाद में उसने हयात तहरीर अल-शाम (HTS) नामक एक संगठन की स्थापना की। उसके नेतृत्व में, HTS ने सीरिया में असद शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी और दिसंबर 2024 में असद शासन को उखाड़ फेंका। अल-शरा ने 2016 में अल-कायदा से अपने संबंध तोड़कर एक अधिक मुख्यधारा की राजनीतिक दिशा अपनाई। उसे 29 जनवरी 2025 को सीरिया का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया और उसने एक अंतरिम संविधान लागू किया और एक संक्रमणकालीन सरकार की स्थापना की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।