(India)
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। उप-राष्ट्रपति के साथ सिंह की ये मुलाकात सीडीएस जनरल अनिल चौहान के धनखड़ से मुलाकात करने के कुछ दिन बाद हुई है। यह बैठक पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष की पृष्ठभूमि में हुई। रविवार को उप-राष्ट्रपति का जन्मदिन भी है। उप-राष्ट्रपति सचिवालय ने धनखड़ और रक्षा मंत्री बीच बैठक की तस्वीरें साझा कीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।