(India)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के निकट न्यू टाउन में केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के नए भवन का उद्घाटन किया। यह पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में आपराधिक न्याय प्रणाली को मजबूत करने में बहुत योगदान देगा। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, 88 करोड़ की लागत से भवन का निर्माण हुआ है परंतु इस सीएफएसएल के माध्यम से पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, ओडिशा, असम, सिक्किम और उत्तर पूर्व के सभी राज्यों को साक्ष्य आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली विकसित करने में समग्र दृष्टिकोण की भूमिका का निर्वहन करने में मदद मिलेगी
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।