धुबरी, दक्षिण सलमारा-मनकाचर, गोलपारा और कोकराझार में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने तथा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की मंगलवार रात की रिपोर्ट में कहा गया कि हैलाकांडी, श्रीभूमि, मोरीगांव, कछार, सोनितपुर और तिनसुकिया जिलों में छह और लोगों की जान चली गई तथा 21 जिलों में करीब 6.5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
इस साल बाढ़ और भूस्खलन में मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 17 हो गई है।
एएसडीएमए के एक अधिकारी ने कहा, "सुबह से निचले असम के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। बारपेटा, बोंगाईगांव, नलबाड़ी, गोलपारा और बक्सा में कई जगहें प्रभावित हुई हैं।" 21 जिलों के 69 राजस्व सर्किलों और 1,506 गांवों में कुल 6,33,114 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए कुल 223 राहत शिविर संचालित हैं, जिनमें 39,746 विस्थापित लोगों को आश्रय दिया जा रहा है, जबकि 288 राहत वितरण केंद्र भी संचालित हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।