पीएम मोदी बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मिलेंगे, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का रूख बताने गए थे विदेश
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मिलेंगे, जो ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का रुख बताने के लिए विभिन्न देशों की यात्रा पर गए थे। सूत्रों ने ये जानकारी दी।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सदस्य प्रधानमंत्री के सामने अपनी प्रतिक्रिया साझा करेंगे। सरकार ने सातों प्रतिनिधिमंडल के काम की तारीफ की है।प्रतिनिधिमंडलों में 50 से अधिक सदस्य थे, जिनमें से अधिकतर मौजूदा सांसद हैं। पूर्व सांसद और पूर्व राजनयिक भी इन प्रतिनिधिमंडलों का हिस्सा थे, जिन्होंने 33 देशों की राजधानियों और यूरोपीय संघ का दौरा किया।विदेश मंत्री एस. जयशंकर पहले ही प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मिल चुके हैं और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख को व्यक्त करने में उनके प्रयासों की सराहना कर चुके हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।