क्रोएशिया पहुंचे पीएम मोदी, भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से किया स्वागत
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को क्रोएशिया पहुंचे। ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। इस यात्रा के दौरान वे आपसी हितों के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। क्रोएशियाई प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। मोदी की यात्रा एक अहम भू-राजनीतिक पल में हुई, क्योंकि दोनों देश अपने संबंधों में एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं और कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए परिस्थितियां बना रहे हैं। होटल में पहुंचने पर मोदी का स्वागत भारतीय प्रवासियों ने किया, जिन्होंने वंदे मातरम और भारत माता की जय, जैसे नारों के साथ उनका स्वागत किया। पारंपरिक भारतीय परिधानों में एक नृत्य प्रदर्शन भी हुआ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।