(India)
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को कहा कि एक मजबूत भारत अधिक स्थिर और समृद्ध विश्व में योगदान देगा। उन्होंने बदलती परिस्थितियों के मद्देनजर वैश्विक शासन में विश्वसनीय और प्रभावी सुधारों पर जोर दिया। घाना की संसद को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि वैश्विक दक्षिण को आवाज दिए बिना प्रगति नहीं आ सकती। दो दिन की यात्रा पर यहां आए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत विश्व के लिए शक्ति का स्तंभ है। एक मजबूत भारत अधिक स्थिर और समृद्ध विश्व में योगदान देगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।