बांग्लादेश की मैंगो डिप्लोमेसी: पीएम मोदी को 1000 किलो आम भेजे
(India) बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने भारत को 1,000 किलो हरिभंगा आम भेजे हैं। ये आम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के वरिष्ठ राजनयिकों, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को उपहार स्वरूप दिए जाएंगे। 300 किलो आम 60 डिब्बों में पैक कर अखौरा बॉर्डर के ज़रिए भेजे गए। इस पहल को दोनों देशों के बीच सौहार्द्र बढ़ाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है और इसे ‘मैंगो डिप्लोमेसी’ कहा जा रहा है।

हरिभंगा आम बांग्लादेश की एक प्रीमियम किस्म है, जो अपनी मिठास और गुणवत्ता के लिए मशहूर है। यह परंपरा 2021 में शुरू हुई थी, जब बांग्लादेश ने मोदी, रामनाथ कोविंद, ममता बनर्जी और पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों को 2600 किलो आम उपहार में भेजे थे। इसके अलावा कई अन्य देशों को भी आम भेजे गए थे। हाल ही में हिल्सा मछली के निर्यात पर लगी रोक को हटाकर बांग्लादेश ने फिर से भारत को 3000 टन मछली भेजने की अनुमति दी, जो पहले तनाव के कारण रोक दी गई थी। इन कूटनीतिक संकेतों को भारत-बांग्लादेश संबंधों में फिर से गर्मजोशी लाने की पहल माना जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।