बिहार में गंगा समेत कई नदियां उफान पर हैं। मुंगेर और गया जिले में भारी बारिश और पानी के दबाव से पुल बह गए, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। कई गांवों का संपर्क टूट चुका है और राहत-बचाव दल मौके पर जुटे हुए हैं।
उधर, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण 84 घाट पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। गंगा किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन अलर्ट मोड में है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।