PM मोदी का मालदीव दौरा: भारत देगा 4,850 करोड़ की मदद, रिश्तों में नई मजबूती
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को मालदीव पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और उनके मंत्रिमंडल के प्रमुख सदस्यों ने किया। इस दौरान पीएम मोदी मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों देशों के बीच इस दौरे में कई अहम समझौते हुए। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जू ने मिलकर मालदीव के रक्षा मंत्रालय की नई इमारत का उद्घाटन किया, साथ ही भारत ने मालदीव को 72 वाहन और उपकरण भी सौंपे। भारत ने 4,850 करोड़ रुपये का कर्ज देकर मालदीव की आर्थिक मदद की और उसके वार्षिक कर्ज भुगतान को 40% तक घटा दिया गया। इस यात्रा के दौरान सड़क, जल निकासी, आवास और सामुदायिक विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ। भारत और मालदीव ने मत्स्य पालन, कृषि, मौसम विज्ञान, डिजिटल सेवाओं, यूपीआई और भारतीय फार्माकोपिया जैसे क्षेत्रों में छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए। साथ ही, राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ पर एक संयुक्त डाक टिकट भी जारी किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।