मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी कि नांदेड़ में बादल फटने से 8 लोगों की मौत हो गई। सेना और रेस्क्यू टीमें लगातार राहत कार्य में लगी हैं और अब तक करीब 500 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। मुंबई में लगभग 300 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मीठी नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है, लेकिन कई इलाकों में अभी भी अलर्ट बरकरार है।
सुबह कुर्ला के क्रांति नगर इलाके में नदी का जलस्तर बढ़ने से 350 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालात को देखते हुए आज भी मुंबई में स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रखे गए हैं। हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं और 250 से अधिक उड़ानों में देरी हो रही है।
शहर के कई हिस्सों में जलभराव से सड़कों पर यातायात ठप है। अंधेरी सबवे और कई अंडरब्रिज पानी भरने के कारण बंद हैं, जहां 4 फीट तक पानी जमा है। लोकल ट्रेन सेवाएं भी बाधित हैं, हार्बर लाइन का ट्रैक पानी में डूबा हुआ है और कई लोग पैदल रेलवे ट्रैक पर चलते हुए दिखाई दिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।