पीएम मोदी अपने इस दौरे में जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा और सांस्कृतिक सहयोग जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
प्रधानमंत्री का यह दौरा भारत-जापान संबंधों को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाला माना जा रहा है। कूटनीतिक सूत्रों के अनुसार, दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते और पहल की घोषणाएँ भी संभव हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।