युवा नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे बदलाव की मांग कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने अंतरिम सरकार का प्रस्ताव रखा है। अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की और नेपाल विद्युत प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक कुलमान घीसिंग के नाम आगे रखे गए हैं।
Gen-Z नेताओं का कहना है कि अब देश को नई सोच और नई ऊर्जा की ज़रूरत है। उनके अनुसार, बुजुर्ग नेताओं के बीच आपसी खींचतान और सत्ता संघर्ष ने देश की प्रगति को बाधित किया है। ऐसे में संसद को भंग कर नई राजनीतिक व्यवस्था का रास्ता खोलना ही सही समाधान है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।