इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) से अम्पारीन लिंगदोह, कॉमिंगोन यम्बोन, रक्कम ए संगमा और अबू ताहिर मंडल, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) से पॉल लिंगदोह और किरमेन शायला, हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) से शकलियार वारजरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से एएल हेक शामिल हैं।
नए मंत्रियों के मंगलवार शाम 5 बजे राजभवन में शपथ लेने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, नए मंत्रियों में एनपीपी से सोस्थनीस सोहतुन, वैलादमिकी शायला, ब्रेनिंग ए संगमा और टिमोथी डी शिरा, यूडीपी से मेटबाह लिंगदोह और लाहकमेन रिम्बुई, एचएसपीडीपी से मेथोडियस दखार और भाजपा से सनबोर शुल्लई शामिल हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।