अमेरिकी H-1B विवाद के बीच चीन ने लॉन्च किया K-वीजा
(India) अमेरिका में H-1B वीज़ा को लेकर विवाद के बीच चीन ने नया K-वीजा लॉन्च किया है। इस वीज़ा का उद्देश्य दुनियाभर के प्रतिभाशाली युवाओं और विशेषज्ञों को चीन आकर्षित करना है।

चीनी अधिकारियों के अनुसार, यह वीज़ा उच्च शिक्षा, अनुसंधान और तकनीकी क्षेत्रों में काम करने वाले पेशेवरों के लिए अवसर उपलब्ध कराएगा। यह नए वीज़ा नियम 1 अक्टूबर से लागू होंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि चीन के इस कदम से वैश्विक टैलेंट प्रतिस्पर्धा में बदलाव आ सकता है और चीन में उच्च कौशल वाले पेशेवरों की संख्या बढ़ सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।